This book is also available in other languages
हमें कक्षा-5 के लिए, अक्षरा हिंदी पाठ्यपुस्तक-1, प्रस्तुत करते हुए अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। इस पाठ्यपुस्तक का मूल उद्देश्य; विद्यार्थियों में भारतीय जीवन मूल्यों का संवर्धन, भाषायी दक्षता, रचनात्मक तथा तर्कसंगत क्षमता का विकास करना है। भारतीय शिक्षा बोर्ड, देश के समृद्ध ज्ञान, भाषायी एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है; साथ ही इक्कीसवी सदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए भाषायी कौशल एवं आधुनिक चेतना से संपृक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।